मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई का भूमि-पूजन किया

  
Last Updated:  जुलाई 11, 2021 " 02:07 अपराह्न"

उज्जैन|अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई के भूमि-पूजन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज की कृपा से आज उज्जैन में आर्थिक उत्थान का नव सूर्योदय हुआ है।

रोजगार की दृष्टि से ये अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। आजादी के पूर्व उज्जैन मिलों के लिए विख्यात था। इंडस्ट्री के मामले में एक अलग मुकाम था। लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलती चली गईं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मैं उद्घोषित करता हूं उज्जैन के औद्योगिक विकास के नवयुग का प्रारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लिया है आत्मनिर्भर भारत का| इसलिए हमने संकल्प लिया है आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश |धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, महाकाल बाबा की नगरी और मंदिर प्रांगण को एक नव स्वरुप प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में हमने रोडमैप बनाया है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है तो सबसे बड़ी जरूरत है रोजगार।

उज्जैन की इस होज़री वस्त्र निर्माण इकाई से 4 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिसमें हमारी बहनें ज्यादातर होंगी। एक नए युग का प्रारंभ होगा, मध्य प्रदेश आगे बढ़ेगा पीछे पलटकर नहीं देगा। जनता से भी मैं सहयोग की अपील करता हूं|

 406 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *