हरदा| थाना सिविल लाइन अंतर्गत 29 जनवरी 2020 को फरियादी रामविलास पिता भीका विश्नोई, उम्र 53 साल निवासी ग्राम छिदगांव थाना सिविल लाईन हरदा ने थाने आकर 28 जनवरी 2020 की रात्री में संदेही शंकर पिता नर्मदाप्रसाद कोरकू, उम्र 36 साल निवासी नीलगढ़ एवं पलकराम पिता रामविलास कोरकू निवासी नीलगढ़ के द्वारा फरियादी के खेत ग्राम कुंडावा के पास अजनाल नदी में लगी पनडुब्बी मोटर पम्प को चोरी कर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध कमांक 27/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना के संदेही आरोपी शंकर कोरकू के मेमोरेण्डम पर आरोपी के घर से चोरी गया मोटर पम्प बरामद कर आरोपी को गिरफ्तारकर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण के अन्य सह आरोपी पलकराम पिता रामविलास कोरकू निवासी नीलगढ़ घटना दिनांक से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश एवं पतारसी के हर संभव प्रयास किये गये, किन्तु कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सह आरोपी पलकराम पिता रामविलास कोरकू, निवासी नीलगढ़ थाना सिविल लाईन की गिरफ्तारी हेतु 3000 (तीन हजार रुपये) की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति सह आरोपी पलकराम पिता रामविलास कोरकू, निवासी नीलगढ़ को गिरफ्तार करेगा/ करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके। ऐसे सूचना कर्ता को 3000 (तीन हजार रुपये) इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि सूचना कर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।