रतलाम में आकाशवाणी एफ.एम. सेवा की सौगात

  
Last Updated:  जुलाई 25, 2021 " 11:05 अपराह्न"

रतलाम | आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के आदेश दिनांक 15 जुलाई 2021 के आदेशानुसार रतलाम  क्षेत्र के लिए 10 किलो वाट एफ.एम. प्रेषण सेवा का शुभारंभ 23 जुलाई को  अपर महानिदेशक कार्यालय आकाशवाणी एवं दूरदर्शन मुंबई के निदेशक श्री अर्जुन विभूते एवं दूरदर्शन केंद्र वड़ोदरा के उप निदेशक श्री वीरेंद्र पंडित द्वारा ट्रांसमीटर की पूजा-अर्चना एवं पुष्प मालाएं अर्पित कर किया गया। इस सेवा के प्रारंभ होने से  रतलाम क्षेत्र की जनता विविध भारती सेवा के प्रसारण  100.4 मेगा हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर प्रतिदिन सुने जा सकेंगे। इस अवसर पर आकाशवाणी इंदौर के आहरण एवं संवितरण अधिकारी श्री ए.के. जोशी एवं श्री दिलीप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंस्टॉलेशन अधिकारी श्री हरीश मुंबई  द्वारा दी गई।

 528 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *