क्राइम ब्रांच ने एएसआई सहित चार पुलिसकर्मीयों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया-

  
Last Updated:  अगस्त 1, 2021 " 06:06 अपराह्न"

भोपाल| क्राइम ब्रांच द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दुकान की छत पर जुआ खेल रहे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सस्पेंड कर दिया गया है।

भोपाल के थाना क्राइम ब्रांच के ओर से बताया गया कि उन्हें एक इनफॉर्मल के जरिए सूचना मिली थी कि छोला मंदिर इलाके में 80 फिट रोड पर स्थित एक दुकान की छत पर गैरकानूनी गतिविधियां चल रही हैं। छापामार कार्रवाई करने पर भोपाल पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार एवं एक अन्य कर्मचारी जुआ खेलते हुए मिले। जिन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

 492 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *