MP: ब्रिज निर्माण में गुणवत्ता एवं सुपरविजन करने वाली एजेंसी के विरुद्ध होगी दण्डात्मक कार्यवाही

  
Last Updated:  अगस्त 8, 2021 " 08:48 अपराह्न"

________________ ad

ad

MP: ब्रिज निर्माण में गुणवत्ता एवं सुपरविजन करने वाली एजेंसी के विरुद्ध होगी दण्डात्मक कार्यवाही

सीतामऊ रोड़ रेल्वे ओव्हर ब्रिज तथा शामगढ़ सुवासरा परासली मार्ग रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण की गुणवत्ता एवं सुपरविजन कार्य में लापरवाही की, इस सम्बंध में कलेक्टर श्री पुष्प ने एसडीओ, उपयंत्री व एजेंसी को जारी किया था नोटिस

मंदसौर|ब्रिज निर्माण में गुणवत्ता एवं सुपरविजन करने वाली एजेंसी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के लिए कार्यपालन यंत्री.श्री सुनील कुमार अग्रवाल लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग उज्जैन ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण परीक्षेत्र भोपाल को अनुशंसा की है।  इनके द्वारा सीतामऊ रोड़ रेल्वे ओव्हर ब्रिज तथा शामगढ़ सुवासरा परासली मार्ग रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण की गुणवत्ता एवं सुपरविजन कार्य में लापरवाही की है।
    इस सम्बंध में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा एसडीओ श्री कटारिया, उपयंत्री श्री योगेश्वर व एजेंसी को  शोकाज नोटिस जारी किया था।
    मेसर्स एस.जी.एस. इंडिया प्रा.लि. को रतलाम-चंदेरिया रेल सेक्शन के कि.मी. 292/8-9 मंदसौर सीतामऊ रोड़ के एल.सी. नम्बर 152 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज तथा शामगढ़ सुवासरा परासली मार्ग शामगढ़ यार्ड रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण की गुणवत्ता एवं सुपरविजन कार्य हेतु शासन द्वारा नियुक्त किया गया था।
    उपरोक्त कार्य के पर्यवेक्षण, गुणवत्ता एवं सुपरविजन कार्य में लापरवाही के कारण उक्त रेल्वे ओवर ब्रिज का वैयरिंग कोट जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिससे विभाग एवं प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। पूर्व में कलेक्टर मंदसौर द्वारा संज्ञान लेकर क्यू०सी० ऐजेंसी को गुणवत्ता में लापरवाही के परिप्रेक्ष्य में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
    ऐजेंसी मेसर्स एस. जी. एस. इंडिया प्रा.लि. के विरूद्ध अनुबंध के तहत दण्डात्मक कार्यवाही के लिए श्री सुनील कुमार अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग उज्जैन द्वारा अनुशंसा की गई।

 418 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *