विश्व आदिवासी दिवस के दिन विधानसभा का सत्र आयोजित किये जाने को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट

  
Last Updated:  अगस्त 9, 2021 " 05:33 अपराह्न"

_______________________ad

विश्व आदिवासी दिवस के दिन विधानसभा का सत्र आयोजित किये जाने को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट

कमलनाथ और शिवराज सिंह के बीच जमकर कहासुनी

भोपाल|मध्यप्रदेश की विधानसभा में मात्र 4 दिन के लिए निर्धारित किए गए मानसून सत्र के पहले दिन पहली बैठक में कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

कमलनाथ और शिवराज सिंह के बीच जमकर कहासुनी
एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच जमकर कहासुनी हुई। कमलनाथ को इस बात पर आपत्ति थी कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन विधानसभा का सत्र क्यों आयोजित किया गया है। अवकाश होना चाहिए। इसी के चलते कमलनाथ सहित कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए विधान सभा से वॉकआउट कर दिया। एक दिन पहले ही विधानसभा में संसदीय शब्दों की सीमाएं निर्धारित की गई थी और पहले ही दिन सारी सीमाएं तोड़ दी गई।

मानसून सत्र के प्रारंभ होते ही कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व में कमलनाथ सरकार द्वारा घोषित किए गए सार्वजनिक अवकाश को ऐच्छिक अवकाश में बदलने का विरोध किया और हंगामा कर दिया। इसी मुद्दे को लेकर रविवार की शाम नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ कुछ विधायकों के साथ राज्यपाल से भी मिले थे।

 400 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *