रतलाम : दीपिका को मेगा जॉब फेयर से मिला रोजगार

  
Last Updated:  अगस्त 12, 2021 " 08:52 अपराह्न"

ad

रतलाम: दीपिका को मेगा जॉब फेयर से मिला रोजगार

रतलाम| रतलाम में गुरुवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर 500 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं के लिए खुशियां लेकर आया। जॉब फेयर में 537 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए किया गया। इनमें रतलाम की रहने वाली दीपिका मालवीय भी शामिल है। दीपिका को मदरसन कंपनी में 10 हजार 500 रुपए प्रतिमाह की सैलरी पर चयनित किया गया है

दीपिका ने बताया कि जॉब फेयर में आकर बहुत खुशी हुई। पहली बार जीवन में अनेक कंपनियों में साक्षात्कार देने का अवसर मिला, इससे जॉब भी मिला और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। रोजगार मेले में रतलाम ग्रामीण के ईश्वरलाल, सागोद के गणेश कटारा, खाचरोद के रितेश सोलंकी, भाटी बडोदिया के संदीप भाबर, रतलाम के शकील को भी राज कंसलटेंसी में जॉब मिला है। सभी युवा खुश थे। नए जीवन और उत्साह उमंग उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थी।

आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले के लिए रोजगार पोर्टल के माध्यम से 2000 युवाओं को एसएमएस भेजा गया था। इसके अलावा 1600 युवाओं को गूगल फॉर्म के माध्यम से सूचित हुए आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज द्वारा भी लगभग ढाई हजार युवाओं को मैसेज किया गया था। रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता के लिए सघन प्रचार-प्रसार किया गया। ऑटो रिक्शा के माध्यम से लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार हुआ। पंपलेट बांटे गए मीडिया का भी व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ जिससे सफल आयोजन किया जाकर बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिलाया गया।

विज्ञापन

ad

 431 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *