रतलाम| एसएससीआई नीमच द्वारा शाजापुर की जनपद पंचायतों में प्रात: 11.00 से शाम 4.00 बजे तक सुरक्षा गार्ड पंजीयन/भर्ती के लिए शिविरों का अयोजन किया जायेगा। जिसके अनुसार 17 फरवरी 2021 को जनपद पंचायत कालापीपल, 18 फरवरी को शुजालपुर, 19 फरवरी को मोमन बड़ोदिया एवं 20 फरवरी को शाजापुर जनपद पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि ऐसे युवक जिनकी उम्र 21 से 37 वर्ष के मध्य हो, जो कक्षा 10वी उर्त्तीण एवं वजन 56 किलो से उपर तथा उंचाई 168 सेमी है, वे निर्धारित तिथि में शिविर में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क 350 रूपये (चयनित होने के पश्चात) एवं चयनित युवकों को प्रशिक्षण का व्यय संस्था द्वारा निर्धारित 10 हजार 500 रूपये है, जिसका भुगतान चयनित युवकों को प्रशिक्षण केन्द्र नीमच द्वारा स्वयं करना होगा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिंह ने इस संबंध में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा हैं कि अपनी-अपनी जनपद पंचायत क्षेत्र के इच्छुक युवक जो उपरोक्तानुसार निर्धारित योग्यता रखते हों, को सूचित करते हुए सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक के लिए पंजीयन हेतु सम्मिलित करायें। साथ ही उक्त पंजीयन कार्य के लिए लिए निर्धारित तिथि में जनपद कार्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराते हुए एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए शिविरों का सफल आयोजन करना सुनिश्चित करें