MP: ध्वजारोहण करने गए पशुपालन मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया

  
Last Updated:  अगस्त 15, 2021 " 07:15 अपराह्न"

MPध्वजारोहण करने गए पशुपालन मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया

भोपाल/बुरहानपुर| बुरहानपुर जिले में ध्वजारोहण करने गए पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई| उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया| श्री ‌‌‌‌‌‌‌‌ पटेल ध्वजारोहण भी नहीं कर पाए| बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कराकर भोपाल लाया गया|
बुरहानपुर सीएमएचओ डॉक्टर एमपी गर्ग के अनुसार, प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल को शनिवार की रात सीने में दर्द होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। सुबह वे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। सुबह 10 बजे अचानक उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह के अनुसार मंत्री पटेल के स्वास्थ्य में सुधार है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भोपाल भेजा जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद विमान उन्हें लेने बुरहानपुर पहुंचा| दोपहर तीन बजे के बाद उन्हें भोपाल एयरलिफ्ट करके लाया गया।

स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं संदेश

ad

 595 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *