रतलाम: सैलाना उपजेल से दीवार फांद कर विचाराधीन कैदी फरार
Last Updated: अगस्त 21, 2021 " 06:18 अपराह्न"
ad
रतलाम: सैलाना उपजेल से दीवार फांद कर विचाराधीन कैदी फरार
रतलाम| मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना उपजेल से आज शनिवार को एक विचाराधीन कैदी दीवार फांद कर फरार हो गया| फरार हुए कैदी का नाम जस्सू उर्फ दशरथ डिंडोर है| जो उमरीपाड़ा छोटी सरवन के पास का रहने वाला है| फरार आरोपी जस्सू उर्फ दशरथ को एक महीने पहले ही दुष्कर्म के मामले में न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया था|
फरार हुआ आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जेल के पीछे की दीवार फांद कर सुबह 9:00 से 10:00 के बीच फरार हुआ है| जिसकी जानकारी भोजन काल के दौरान प्राप्त हुई। उप जेल से कैदी फरार होने के बाद सैलाना एसडीएम, एसडीओपी और सर्किल जेल प्रभारी भी सैलाना पहुंचे है। सैलाना उपजेल से विचाराधीन कैदी के फरार होने कि यह घटना आज सुबह 9:00 से 10:00 के बीच की है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान तेज बारिश हो रही थी जिससे जेल के पिछले हिस्से में चौकसी करने वाले जवान शेड में आ गए थे। इसी दौरान जस्सू उर्फ दशरथ मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। कैदियों के दोपहर के भोजन के समय विचाराधीन कैदी के भागने की जानकारी मिली जिसके बाद जेलर और प्रहरी फरार कैदी की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद सर्किल जेल प्रभारी और एसडीएम सैलाना भी जेल पहुंचे और घटना की जानकारी ली| जेल से फरार हुए विचाराधीन कैदी कि एफआईआर सैलाना पुलिस थाने पर दर्ज करवाई जा रही है, वही कलेक्टर व एसपी भी सैलाना पहुंचे है|