डेंगू सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर जारी,मकान मालिक के घर में टायर में लारवा मिला , चालानी कार्रवाई की गई

  
Last Updated:  सितम्बर 13, 2021 " 08:47 अपराह्न"

मन्दसौर । कलेक्‍टर श्री गौतम सिंह के निर्देशन में जिले में डेंगू के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में सर्वे का कार्य लगातार जारी है। सर्वे की टीम लगातार भ्रमण कर रही है तथा घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान जिन घरों में लापरवाही के कारण लार्वा पाया गया। ऐसे लोगों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। 

मंदसौर शहर के एक मकान मालिक के घर में टायर में लारवा मिला , चालानी कार्रवाई की गई

डेंगू के संबंध में जिले के नागरिकों से की अपील

जिले के नागरिकों से अपील की है कि वर्तमान में शहर में डेंगू फैला हुआ है। ऐसे में सभी नागरिक अपनी जागरूकता का परिचय देते हुऐ खुद अपने-अपने घरों के आसपास एवं छतों पर साफ-सफाई रखें एवं अपने आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने देवें। सप्ताह में एक बार अपने टीन, डिब्बा, बाल्टी आदि का पानी खाली कर दें। दोबारा उपयोग करने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखाऐं। सप्ताह में एक बार अपने कूलर्स का पानी खाली करें एवं पुनः सुखाकर ही पानी भरें। पानी के बर्तन, टंकियों आदि को ढंक कर रखें। हैण्डपंप के आसपास पानी एकत्र न होने दें। अपने घरों के आसपास के गड्डों को मिट्टी से भर दें। पानी भरे रहने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन का तेल डालें। डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। अतः दिन के समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

 424 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *