बदमाशों ने दिनदहाड़े शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारी

  
Last Updated:  अक्टूबर 9, 2021 " 05:17 अपराह्न"

लूट की वारदात को पुलिस ने किया नाकाम दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिनदहाड़े एक लाइसेंसी शराब दुकान पर लूंट की नियत से राजस्थान के बदमाशों ने शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मार दी , सुचना मिलने पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूंट की वारदात को नाकाम किया।
मिली जानकारी अनुसार
रतलाम जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर बाजना में शराब की दुकान के सेल्समैन को दो बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों आरोपी शराब दुकान का गल्ला लूंट कर भाग रहे थे। पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए भागते बदमाशों का पिछा कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को बाजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर कर दिया गया है। बाजना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार शराब की दुकान के सेल्समैन दीपक पिता लालबहादुर जायसवाल 30 वर्ष निवासी बक्सर (बिहार) को जांघ में गोली लगी है। प्रारंभिक जानकारी में लूट की नीयत से 2 लोगों ने गोली चलाई। आरोपी गल्ला ले कर भाग रहे थे तभी पुलिस ने आरोपी-सुनील पिता संतोष चरपोटा उम्र 30 वर्ष निवासी चतवारा जिला बांसवाड़ा राजस्थान एवं चिराग पिता विक्रम मईडा उम्र 20 वर्ष निवासी दानपुर जिला बांसवाड़ा राजस्थान को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के पास एक पिस्टल एवं एक एयर गन भी जप्त की गई है।

 550 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *