ऐसे सरपंच और सचिव जिनके विरूद्ध जारी हुई है आरआरसी होगी वसूली और एफआईआर
Last Updated: अक्टूबर 11, 2021 " 11:35 अपराह्न"
बड़वानी। जिले के पूर्व और वर्तमान सरपंच-सचिव, जिनके विरूद्ध शासकीय राशि वसूली की आरआरसी जारी हुई है, उनसे राशि वसूली की जाये। और अगर जमा नहीं कराते तो उनकी सम्पति की कुर्की कर संबंधित राशि वसूली की जाये, साथ में एफआईआर भी दर्ज कराई जाये। यह कार्य संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ मिलकर करेंगे। जिससे शासकीय सम्पति का दुरूपयोग करने वाले बचने न पाये। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त एसडीएम, तहसीलदार, और जनपदों के सीईओ को निर्देशित किया कि जिले में कई पूर्व और वर्तमान सरपंच, सचिवो के विरूद्ध विभिन्न विभागों के संसाधन निर्माण की राशि शेष होने से वसूली की आरआरसी जारी हुई है। जिसके कारण यह कार्य वर्षो से अधूरे या अनिर्माण की स्थिति में है। इससे जहॉ क्षेत्रवासियों को इनका लाभ नही मिल पा रहा है, वहीं शासकीय राशि का दुरूपयोग हो रहा है। अतः ऐसे प्रकरण में यदि सरपंच भूतपूर्व है तो उसकी सम्पति कुर्क कर संबंधित राशि की वसूली व एफआईआर की जाये। यदि सरपंच वर्तमान पद पर है तो उससे संबंधित राशि की वसूली करते हुये उसे पद से पृथ्क करवाने व एफआईआर करवाने जैसी कार्यवाही की जाये। जबकि सचिव से संबंधित राशि की वसूली करते हुये उसे पद से पृथ्क करवाने व एफआईआर जैसी कार्यवाही की जाये। जिससे भविष्य में कोई भी शासकीय – अशासकीय व्यक्ति किसी भी प्रकार से शासकीय राशि का दुरूपयोग न करने पाये। इसके साथ ही कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह सहित अन्य विभागो के जिला अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे भी निर्माण कार्यो की समीक्षा कर ऐसे कार्य जो अभी अधूरे है या जिनका निर्माण कार्य लम्बे समय से प्रारंभ नहीं हुआ है, या जिनका वेल्यूवेशन के आधार पर राशि वसूली की कार्यवाही प्रचलित है उसकी जानकारी अपने क्षेत्र के एसडीएम को दे। जिससे इनके विरूद्ध भी आरआरसी जारी करवाते हुये वसूली की कार्यवाही प्रचलित करवाई जा सके।