फसल कटाई प्रयोग के आधार पर होगा वास्तविक पैदावार का आकलन, तभी बीमा कंपनी से होगा बीमा राशि का भुगतान : कलेक्टर श्री सिंह

  
Last Updated:  अक्टूबर 12, 2021 " 05:02 अपराह्न"

बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए फसल कटाई प्रयोग होना बहुत जरूरी

मंदसौर। कतिपय कृषक भाइयों द्वारा सोयाबीन फसल कटाई प्रयोग को लेकर कुछ प्रश्न किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी किसानो को बता दे की बीमा कंपनी से बीमा राशि का भुगतान आसानी से हो इसके लिए फसल कटाई प्रयोग करना बहुत जरूरी है। उसी के आधार पर ही बीमा राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

सोयाबीन की फसल में अफलन की जानकारी मिलने पर दिनांक 23 अगस्‍त तक तहसीलदार, राजस्‍व निरीक्षक, कृषि विभाग के कर्मचारियों तथा बीमा कम्‍पनी के प्रतिनिधियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा फसलों का अवलोकन किया जा चुका है।

फसलों की वास्‍तविक पैदावार फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही ज्ञात की जा सकती है। इसलिए बीमा कम्‍पनी -एग्रीकल्‍चर इन्‍शोरेन्‍स ऑफ इंडिया भोपाल को फसल कटाई प्रयोग के समय राजस्‍व तथा कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ कम्‍पनी के प्रतिनिधियों को उपस्थित रखने हेतु पत्र लिखा गया। 7 अक्टूबर को कृषि विभाग, राजस्‍व विभाग, बीमा कम्‍पनी तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक / LDM, के साथ बैठक की गई। इस बैठक में कृषक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ‘ फसल कटाई प्रयोग बीमा कंपनी के अधिकारी / कर्मचारी, पटवारी एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को साथ रखकर सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। फसल कटाई प्रयोग के समय अधिक से अधिक ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा किसानों को सूचना देवें तथा उनकी उपस्थिती भी रखे। फसल कटाई प्रयोग की पूरी कार्यवाही तथा प्रयोग में काटी गई फसल का तोल होने की वीडियोग्राफी करवाये एवं पंचनामा बनवाये। जिससे व्यवस्था पारदर्शी हो।

फसल कटाई प्रयोग फिल्‍ड में कृषकों, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पटवारी, कृषि अधिकारी एवं बीमा कम्‍पनी प्रतिनिधियों द्वारा किये जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग के आधार से वास्‍तविक पैदावार ज्ञात की जाती है। इस पैदावार के आधार पर किसानों को बीमा कम्‍पनी द्वारा बीमा कम्‍पनी के नियमानुसार बीमा राशि का भुगतान किया जावेगा।

 445 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *