रतलाम: डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
Last Updated: अक्टूबर 16, 2021 " 03:12 अपराह्न"
रतलाम। डेढ़ वर्ष पूर्व गुमशुदा नाबालिक लड़की को पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मुखबिर की सूचना पर आखिर कार एक आरोपी के पास से बरामद कर लिया हैं। जानकारी अनुसार जिले केे सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले नगर धामनोद से एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जून 2020 में अपने साथ ले जाने की गुमशुदी लडकी के पिता ने पुलिस चौकी धामनोद पर दर्ज करवाई थी। पुलिस चौकी प्रभारी आशीष पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुमशुदा लड़की एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे जिसमें पुलिस ने कई शहरों कस्बों में तलाश किया गया तथा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया ओर आखिर कार पुलिस को दिनांक 13 -10- 2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त लड़की एवं संदेही आरोपी पिपलोदा तहसील के ग्राम उपरवाड़ा में देखे गये है, जिसपर तुरंत पुलिस टीम ने ग्राम उपरवाडा़ तहसील पिपलोदा पहुंच कर कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार के साथ से उक्त गुमशुदा अवयस्क लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया और कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार के विरूद्ध धारा 363 , 366 , 376 व पॉस्को एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में उपस्थित किया गया जहां से आरोपी को जेल पहुंचाया गया। गुमशुदी दर्ज नाबालिक लड़की को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस चौकी प्रभारी एस आई आशीष पाल , प्र.आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र.आरक्षक अमिरचंद्र सिंघार कि सराहनीय भूमिका रही।