MP: रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR के आदेश-

  
Last Updated:  अक्टूबर 18, 2021 " 10:40 पूर्वाह्न"

भोपाल/बड़वानी। मध्यप्रदेश के बडवानी जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह ने जनपद पंचायत पानसेमल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्राम पंचायत धावड़ी के रोजगार सहायक गणेश पाटिल के विरूद्ध FIR करने के निर्देश दिये है।

जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बड़वानी के जांच दल द्वारा ग्राम पंचायत धावड़ी में मनरेगा अंतर्गत कार्यो की जांच कर, प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रतिवदेन में यह उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत धावड़ी में होने वाले मनरेगा के दो कार्य पोर्टल पर तो प्रगतिरत बताये गये परन्तु कार्य स्थल पर भौतिक रूप से कार्य संपादित होना नही पाया गया।

रोजगार सहायक गणेश पाटिल पर आरोप

इस पर से जिला पंचायत सीईओ ने रोजगार सहायक गणेश पाटिल को फर्जी तरीके से मस्टर रोल भरना, मस्टर रोल पर मजदूरों के फर्जी हस्ताक्षर करना एवं बिना मूल्यांकन के राशि आहरण करने हेतु दोषी पाया गया। जिस पर से उन्होने रोजगार सहायक के विरूद्ध थाना पानसेमल में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जनपद पंचायत पानसेमल के सीईओ को दिये है।

 756 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *