सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर भर्ती कैम्प का 25 अक्टूबर को सीतामऊ में होगा आयोजन

  
Last Updated:  अक्टूबर 24, 2021 " 09:20 पूर्वाह्न"

मन्दसौर। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद् नई दिल्ली एवं जिला पंचायत मंदसौर व मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिक्युरिटी स्किल काउन्सिलिंग इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा 25 अक्टूबर 2021 को जनपद पंचायत सीतामऊ में भर्ती कैम्‍प का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा।​
    इस हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता दसवीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 सेन्टीमीटर एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास कम्प्यूटर कोर्स उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊंचाई 170 सेन्टीमीटर आवेदन कर सकते है। उक्त तिथियों में दसवीं की छायाप्रति दो फोटो, आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रू. चयनित उम्मीदवार के लिये के साथ उपस्थित हो। इसमें प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष की स्थाई नौकरी दी जायेगी। जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में दिल्ली का लालकिला, सांची का स्तूप, खजुराहों का मंदिर, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, दिल्ली एवं गुड़गांव में 12000 से 15000 के मासिक वेतन पर रखा जायेगा। ​अधिक जानकारी के लिये​ www. sscindia.com​ मोबाइल नम्बर 90798-50906 पर सम्पर्क करें।​

 569 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *