शहीद की स्मृति में निर्मित होने वाले सीसी रोड का ग्रामीण विधायक ने किया भूमिपूजन
Last Updated: अक्टूबर 31, 2021 " 08:44 अपराह्न"
रतलाम।ग्राम गुणावद के निवासी वीर पुत्र शहीद श्री कन्हैयालाल जाट की स्मृति में रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना द्वारा शहीद के नाम पर सड़क निर्माण हेतु अपनी विधायक निधि से राशि रुपए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की थी। विधायक श्री मकवाना ने 30 अक्तूबर को ग्राम पंचायत गुणावद में निर्मित होने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया। साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी संस्था मर्यादित बरबोदना के अंतर्गत गुणावद में 100 मेट्रिक टन खाद गोदाम भवन भवन निर्माण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप मकवाना थे, अध्यक्षता राजेंद्रसिंह लुनेरा ने की। इस अवसर पर बाबूलाल कर्णधार, दिनेश धाकड़, ग्राम पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, मदनलाल परमार, लक्ष्मी नारायण जी पाटीदार, शांतिलाल परमार, पुखराज जाट, उपस्थित थे। ग्रामीण विधायक श्री दिलीप कुमार मकवाना द्वारा शहीद कन्हैयालाल जाट की प्रतिमा के लिए एवं हिंगलाज माता रोड निर्माण एवं छोटी मोटी और कहीं आवश्यक कार्यों हेतु आश्वस्त किया। श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण श्री किशोर सिंह पंवार द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में श्याम सुंदर परिहार, महामंत्री भीमसिंह राठौड़, सुरेश परासीया, शाखा प्रबंधक डीसीसीबी निहार व्यास, सुनील शर्मा, करणसिंह मौर्य, जगदीश चौहान, मोतीलाल जाट, कृष्ण कुमार पाटीदार, महेंद्रसिंह राठौर, भैरूलाल जाट, राधेश्याम भाटिया, ईश्वरलाल, राजेंद्रसिंह राठौर, भंवरसिंह राठौड़, दिनेश जाट, मुकेश जाट, नंदराम जाट, कमलसिंह पंवार, रतनलाल चौधरी, बंकट लाल सेन, देवपालसिंह राठौर, विक्रम जाट, कैलाश जाट, रामलाल निनामा आदि उपस्थित थे। संचालन कनीराम चौधरी ने और आभार ग्राम पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने माना।