धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपियों किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  नवम्बर 25, 2021 " 09:02 पूर्वाह्न"

धर्मान्तरण रोकने के लिए सांसद ने लिखा पत्र

खरगोन । सेगावां थाना ऊन पर रूखडिया निवासी रसगांव मालपुराका शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 03 नवंबर को करीब 10.00 बजे मेरे गांव का विजय पिता ख्यालीराम बडोले उसकी बुआ मंजुला पिता विश्राम बडोले व इसाई मिशनरी का मारसन लाय नि इटानगर अरुणाचल प्रदेश विजय के घर के सामने लोगों को इसाई धर्म अपनाने के लिए उनका धर्मान्तरण करवा रहे थे। फरियादी व उसके चचेरे भाई रेवाराम बडोले ने रसगांव मालपुरा विजय के घर के सामने पहुचे तो उन लोगों द्वारा हमंे भी नाती पोतों की पढाई आदि मुफ्त करवाने के लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा। ऐसा कहकर वह हमारे ऊपर पानी छिड़कने लगे और हमंे क्रास पहनाने लगे। फरियादी ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया किया था।

शिकायत धर्मांतरण से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। प्राप्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवॉर और डाँ. श्री नीरज चौरसिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रोहित सिंह अलावा द्वारा शिकायत पर तत्काल कार्यवाही कर धर्मांतरण के लिए उकसाने के मामले मे थाना ऊन पर अपराध क्र 430/21 धारा- 3, 5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का पंजीबद्ध किया जाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

धर्मान्तरण रोकने के लिए सांसद ने लिखा पत्र

धर्मान्तरण मामले को लेकर क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सांसद श्री पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन कराये जाने के संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र में दूरदराज वनवासी इलाकों में भी धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मेरे भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त होती है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में दिखाये जा रहे अरूणाचल प्रदेश के अज्ञात युवक के विरूद्ध धर्म परिवर्तन कराए जाने के संबंध में ठोस एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करें एवं की गई कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराने का कष्ट करें। गिरफ्तार आरोपीयों में विजय पिता ख्यालीराम बडोले भीलाला और मंजुला पिता विश्राम बडोले दोनों रसगांव मालपुरा के है। लेकिन मुख्य आरोपी मारसन लाय इटानगर अरुणाचल प्रदेश की गिरफ़्तारी के लिए हर सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

 617 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *