दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई-

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2021 " 06:23 अपराह्न"

मुरैना। दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते चार बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है। वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन 20848 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में लगी है। ट्रेन दिल्ली से दुर्ग की तरफ जा रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में लगी हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन में आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।

मुरैना से मिली जानकारी के मुताबिक आग एसी कोचेस में लगी थी। ट्रेन उधमपुर यानी वैष्णो देवी से दिल्ली होकर छत्तीसगढ़ जा रही थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इन डिब्बों को बाद में अलग कर लिया गया है।

 618 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *