उज्जैन: अवैध व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का 9वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार-

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2021 " 07:19 अपराह्न"

उज्जैन । वन विभाग के स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा खैरवुड के अवैध व्यापार में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के तकरीबन डेढ़ साल से फरार आरोपी बन्टी निवासी छापीखेड़ा जिला राजगढ़ को लीमा चौहान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खैर वनोपज की अवैध कटाई और अवैध परिवहन करवाकर म.प्र. राज्य की सीमा से अन्य राज्यों को भेजने गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उन्होंने बताया कि अब तक 9 आरोपियों को 4 राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सभी आरोपी प्रदेश के जंगल और अन्य क्षेत्रों से खैर प्रजाति के वृक्षों की अवैध कटाई, परिवहन और अवैध व्यापार के अपराध में लिप्त थे। इन आरोपियों की जमानत संबंधी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जायेगी।

 415 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *