मध्यप्रदेश में स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री की गाइडलाइन जारी-

  
Last Updated:  नवम्बर 28, 2021 " 02:43 अपराह्न"

भोपाल। दुनिया भर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकारों ने एक बार फिर कई तरह के प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिए हैं। केंद्र से आए निर्देश के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में स्कूल संचालन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। 

केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अचानक संक्रमण की स्थिति और संभावनाओं को लेकर मीटिंग बुलाई। डिसीजन लिया गया कि स्कूलों में 50% से अधिक उपस्थिति नहीं होगी। कोई भी स्कूल ऑनलाइन क्लास बंद नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेरेंट्स लगातार ऑनलाइन क्लास को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को ही भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्वीकार किया था कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन स्पष्ट नहीं है। 

पेरेंट्स की मर्जी के बिना बच्चों को स्कूल नहीं बुला सकते: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर हमने तय किया है कि स्कूल खुलेंगे, लेकिन बच्चों की संख्या 50% होगी। 50% बच्चे एक दिन और बाकी 50% बच्चे अगले दिन स्कूल आएंगे। ऑनलाइन क्लास का विकल्प रहेगा और पैरेंट्स की इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे, उनकी अनुमति आवश्यक होगी।

विदेशों से आए सभी लोगों की जांच होगी: सीएम श्री शिवराज सिंह
एक महीने में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जितने भी लोग यहां आए हैं, उनकी जांच करने और अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसे आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपलों की संख्या भी हम बढ़ाएंगे, ताकि अगर कहीं इस तरह की स्थिति बने तो जानकारी का अभाव न रहे।

 584 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *