करोड़ों का आसामी निकला एमपी एग्रो का जिला प्रबंधक, ईमानदारी का बोर्ड टांग कर जमा की अकूत संपत्ति

  
Last Updated:  दिसम्बर 4, 2021 " 10:55 पूर्वाह्न"

भोपाल/ इंदौर/ शाजापुर/ धार। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को एमपी एग्रो के धार जिला प्रबंधक रमेश चंद्र पाटीदार के भोपाल, इंदौर, धार और शाजापुर के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। देर रात तक चली इस कार्रवाई में पाटीदार के यहां से नकदी, गहने समेत तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें 52 बीघा जमीन, फार्म हाउस, हॉस्पिटल, दो कार, प्लॉट समेत अन्य सामान शामिल है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ द्वारा एमपी स्टेट एग्रो (धार) के जिला प्रबंधक रमेशचंद्र पाटीदार के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी अनिरूद्ध वाधिया ने बताया कि 237 आलोक नगर स्थित प्लाॅट पर आलीशान बंगला मिला है। इस लग्जरी बंगले में विलासिता के सभी सामान मौजूद हैं। रमेशचंद्र पाटीदार के यहां वीकेंड पर छुट्टी मनाने आते थे। 

EOW द्वारा रमेशचंद्र रूपारिया के इंदौर, धार, शाजापुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर जांच की कार्यवाही की जा रही है। EOW की ओर से बताया गया कि अब तक रमेशचंद्र को कुल ₹8000000 वेतन मिला है और उनके पास से चार करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। ईओडबल्यू एसपी धनंजय शाह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद सबसे पहले हमारी टीम ने सभी शहरों में संपत्ति का भौगोलिक सत्यापन किया था। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

शाजापुर में हॉस्पिटल और फार्म हाउस


डीएसपी आरडी मिश्रा के मुताबिक रूपारिया ने शाजापुर में मकान के अलावा, फार्म हाउस भी बना रखा है। परिजन के नाम चार मंजिला हाॅस्पिटल भी मिला है। बेटे के नाम पर दो कार भी पता चली है। फार्म में ट्रैक्टर, ट्राॅली भी मिली है। भोपाल में भी एक फ्लैट मिला है। 

13 साल से धार में पदस्थ


रमेश चंद्र करीब 13 साल से लगातार धार में ही पदस्थ है। उसका ऑफिस भी प्राइवेट भवन में संचालित हो रहा है। शाजापुर में उसने चर मंजिला हॉस्पिटल बनाकर उसे किराए पर दिया हुआ है। अधिकारियों को फार्म हाउस का भी पता चला है।


ईमानदारी का बोर्ड ऑफिस में लगा


ईओडब्ल्यू की टीम धार के कोर्ट रोड स्थित जिला प्रबंधक के ऑफिस में पहुंची। ऑफिस की बिल्डिंग के मुख्य कमरे में ईमानदारी का बोर्ड भी उसने लगा रखा है। उस पर लिखा है कि ‘ईमानदार होने का अर्थ है- हजार मनकों में से अलग चमकने वाला हीरा।

 683 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *