मंदसौर: सीएम हेल्पलाइन समाधान में ना करें लापरवाही, लापरवाही पढ़ सकती है बहुत भारी : कलेक्टर श्री सिंह

  
Last Updated:  दिसम्बर 6, 2021 " 05:56 अपराह्न"

सहायता राशि गरीब परिवार के लिए बहुत मायने, तुरंत देवे

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में ली। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतें। अब लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती हैं। नगरपालिका सड़कों की बेहतरीन साफ सफाई रखें। पीएम स्वनीधि में भी बेहतर काम करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रसूति सहायता में किसी प्रकार की देरी ना करें। जिस को लाभ देना है समय पर प्रदान करें। सहायता राशि गरीब परिवार के लिए बहुत मायने रखती है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, वन मंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

 448 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *