नगर परिषद भेसोदा क्षेत्र में हुए गोलीकांड में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, शेष सभी आरोपी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में : कलेक्टर श्री गौतम सिंह

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2021 " 03:31 अपराह्न"

आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण की 4 घुमटिया एवं शेड तोड़ने की कार्यवाहीकी गई।

आम जनता शांति बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें

मंदसौर। कलेक्टर श्री गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र भेसोदा में हुए गोलीकांड के संबंध में तीन व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जो भी व्यक्ति आरोपी हैं तथा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनको बहुत जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर आम जनता से अनुरोध किया है कि सभी लोग शांति बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। बहुत जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण की 4 घुमटिया एवं शेड तोड़ने की कार्यवाहीकी गई।

कलेक्टर गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में नगर परिषद पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा भैसोदा गोली कांड में आरोपी शैलेंद्र ओझा एवं अन्य तीन फरार आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण की 4 घुमटिया एवं शेड तोड़ने की कार्यवाहीकी गई।

 487 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *