मध्य प्रदेश : बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी, ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया-

  
Last Updated:  दिसम्बर 17, 2021 " 12:31 पूर्वाह्न"

कलेक्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में दी जानकारी

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव में गुरुवार को डेढ़ साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक खेत में बने बोरवेल में गिर गयी मिली जानकारी अनुसार छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर नौगांव थाना क्षेत्र के दौनी गांव में दोपहर करीब तीन बजे राकेश कुशवाहा की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपने खेत में खेलते-खेलते वहां बने खुले बोरवेल में गिर गई
यह बच्ची बोरवेल में लगभग 15-20 फीट की गहराई में जाकर फंसी हुई है।

गड्ढे को और गहरा करने की दोबारा शुरू हुई कार्यवाही

रेस्क्यू टीम द्वारा रात 10 बजे गड्ढे को और गहरा करने की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई। मौके पर कलेक्टर और एसपी सहित रेस्क्यू दल के सदस्य, मेडीकल टीम तथा मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद है। कलेक्टर ने बताया कि दिव्यांशी जिसकी उम्र 1 वर्ष 3 माह की है वह हलचल में और सीसीटीवी में उसकी आवाज भी सुनाई दे रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधा युक्त एम्बुलेंस भी बुलाई गई है। समान्तर पोल बनाकर रेस्क्यू कार्य प्रशासन पुलिस और मिलिट्री मिलकर कर रहे है। बच्ची 13 से 15 फिट की गहराई में है। रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द से जल्द सफल और पूर्ण होने की उम्मीद है।

 849 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *