भारत सरकार द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीख घोषित-

  
Last Updated:  मई 8, 2020 " 01:26 अपराह्न"


नई दिल्ली : भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल CBSE के बचे हुए पेपर की तारीख घोषित कर दी है। यह घोषणा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने की है। 

CBSE बोर्ड परीक्षा के बचे पेपर क​ब आयोजित किए जाएंगे

श्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि 10वीं हाईस्कूल और 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल के बचे हुए पेपर 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 के बीच आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाथ से लेकर 1 जुलाई के बीच बच्चों के पास पेपर की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है।
बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में टोटल लॉक डाउन के कारण 10वीं हाईस्कूल और 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल के कुछ पेपर छूट गए थे। लॉक डाउन-2 के बाद लोगों ने अनुमान लगाना शुरू किया कि परीक्षाओं का आयोजन नहीं होगा और लॉक डाउन-3 के बाद तो एचआरडी मिनिस्ट्री के सूत्रों ने तक जनरल प्रमोशन की बात कर दी थी।

 3,447 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *