इंदौर से सतना जा रही बस पन्ना में पलटी, एक की मौत दर्जनों घायल-
Last Updated: दिसम्बर 22, 2021 " 04:00 अपराह्न"
इंदौर/पन्ना। यात्रियों से भरी एक बस बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है बस में सवार एक यात्री के मौत की खबर हैं। जबकि लगभग 15 यात्री गंभीर रूप ये घायल हो गए है। बस में लगभग 50 यात्री सबार थें।
बस इंदौर से सतना जा रही थी-
जानकारी के तहत मैंगो ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से यात्री भरकर सतना जा रही थी। सतना पहुचने से पहले ही पन्ना जिले के सेमरिया के रैकरा गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना तेज था कि बस में सवार सभी यात्री इसके शिकार हुए है। वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो ने जहां बस में फसे लोगो को बाहर निकाला वही पुलिस को सूचना दि। मौके पर पहुची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय बस हादसे का शिकार हुई है उस समय बस में ज्यादातर यात्री सतना जिले के सवार थें। हादसे की जानकारी लगते ही सतना प्रशासन भी सक्रिय हो गया , वही बस में सवार लोगो के परिजन भी घटना को लेकर जानकारी ले रहे है। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टर्स की टीम ने उनका इलाज प्रारंभ किया. लंबे समय तक बस के नीचे दबे रहने के कारण कुछ घायलों की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी. इसी दौरान बस का टायर फट गया. इससे बस अनियंत्रित हो गई और भीषण हादसा हो गया. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली है।