Ratlam: सैलाना में कांग्रेस के गहलोत ने नामांकन दाखिल किया
Last Updated: अक्टूबर 27, 2023 " 04:21 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल अपने पूरे चरम पर है कई दिग्गज राजनेता इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विधानसभा सैलाना के दिग्गज कांग्रेस नेता और वर्तमान विधायक हर्ष विजय गहलोत गुड्डू ने भी आज विधानसभा चुनाव में सैलाना विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। सैलाना दिलीप मार्ग स्थित खाकी बाबा हनुमान मंदिर क्षेत्र में आज सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमघट लगना शुरू हो गया था जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचे जिनके साथ रैली के रूप में विधायक हर्ष विजय गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र अखिल करते समय रैली के रूप में निकले हर्ष विजय गहलोत की इस नामांकन रैली में पूरे विधानसभा क्षेत्र सरवन, शिवगढ़, रावटी, बाजना, सैलाना क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक समर्थक शामिल रहे जिसमें आदिवासी युवा पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी वाद्य यंत्रों पर आदिवासी लोक नृत्य करते झूमते गाते विधायक गहलोत को अपना समर्थन प्रस्तुत कर रहे थे। विधायक गहलोत की इस नामांकन रैली में नारी शक्ति भी पीछे नहीं रही इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही, जिनकी अगुवाई श्रीमती अंशु हर्ष विजय गहलोत कर रही थी।
विधायक गहलोत की इस नामांकन रैली को देखते हुए सैलानी के स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट खबर संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया कि इस रैली से क्षेत्र के पूर्व विधायक मालवा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय प्रभु दयाल जी गहलोत की याद ताजा हो आई कि जब वह भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करते थे। खाकी बाबा दिलीप मार्ग से निकले इस नामांकन रैली का नगर सैलाना में जगह-जगह पर पुष्प हार माला से स्वागत किया गया। रैली के रूप में निकलने के बाद स्थानीय हाई स्कूल मैदान में रैली सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जहां विधायक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा गहलोत परिवार और कांग्रेस के दिए अपने समर्थन और आशीर्वाद के लिए हाथ जोड़कर अभिवादन किया और विधानसभा चुनाव के लिए उपस्थित जनसमूह से आशिर्वाद मांगा। हर्ष विजय गहलोत की इस नामांकन रैली में नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला उपाध्यक्ष सुनीता पाठक पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, युवा कांग्रेस के हनी गहलोत, श्रीराम चौधरी, पार्षद जगदीश पाटीदार, मंगलेश कसेरा, दिनेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार, पूर्व पार्षद हेमंत कुमावत, जितेंद्र सिंह राठौड़, गेंदालाल जाट, राजू जाट, छगन मईडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नागरिक गण उपस्थित थे।