Ratlam: कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर ने बनाई चाय, समर्थकों ने फलों से तोला, जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

  
Last Updated:  अक्टूबर 30, 2023 " 10:26 पूर्वाह्न"

रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर ने रविवार से जनसंपर्क की शुरुवात कर दि है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क की शुरूआत करते हुए 20 गांवों के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जन सम्पर्क किया गया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के प्रत्याशी का उत्साह से स्वागत किया।जामथुन एवं पलसोडा में फलो से तोला गया, वही ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर स्वागत कर जोश दिखाया।

प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र में जानसंपर्क की शुरुआत जोर शोर से कर दी है। इसी सिलसिले में रविवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने 20 गांव में जंसमर्क किया। ग्रामीणों ने फूलमाला पहना कर साफा बांधकर ढोल-डमाकों के साथ जोरदार स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया।
हल्दुखेड़ी, रामपुरिया, बिबड़ौद, सरवनीखुर्द, मुंशीपाड़ा, जुलवानिया, सेमलपाड़ा, गुलरीपाड़ा, नंदलई, पलसोड़ा, डेलनपुर, जामथुन, बिड़पाड़ा, ईशरथूनी, गोपालपुर, नेपाल, फतेहगढ़, ताजपुरिया, बंजली में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। लक्ष्मणसिंह डिंडोर गांवों में युवाओं और बुजूर्गो के साथ बैठ चर्चा कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। गांव गुलरीपाड़ा ग्राम पंचायत जामथुन में केले से तोला गया। ग्राम जुलवानिया में ग्रामीणों के साथ नारी शक्ति ने जोरदार स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया। ग्राम पलसोड़ी में शंकरभाई खराड़ी की चाय दुकान पर प्रत्याशी डिंडोर ने चाय बनाकर सभी को पिलाई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण कैलाश पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ, जनपद सदस्य बलबहादुरसिंह (गुड्डू बन्ना), अभिषेक शर्मा, किसान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र धाकड़, हेमराज वसुनिया, मांगीलाल खराड़ी, शांतिलाल वसुनिया, अनिल डोडियार, बबलु डाबी, प्रकाश डामर, समरथ निनामा, हरीश पटेल, सरपंच गोरधन पारगी, शंकर गामड़, प्रकाश खराड़ी, रंगा कटारा, कमल गरवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 752 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *