MP: सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं राज्य को बदलने निकला हूं’, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी से भरा नामांकन
Last Updated: अक्टूबर 30, 2023 " 06:36 अपराह्न"
भोपाल/बुधनी। मध्यप्रदेश के Cm शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होने बुधनी विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। इसके चलते उनके साथ पत्नी साधना समेत बड़े आंकड़े में क्षेत्र की लाडली बहने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तहसील कार्यालय नामांकन भरने पहुंचे थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले, सीएम चौहान ने जिले में अपने गांव जैत का दौरा किया जहां उन्होंने एक रोड शो किया और जिले में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया।
सीएम चौहान ने कहा, ”हम जनता की सेवा करेंगे और ऐसी सेवा करेंगे कि दुनिया याद रखे कि कोई आया था, मेरे जीवन का लक्ष्य लोगों का जीवन बेहतर बनाना है, मैं महिलाओं से कहना चाहता हूं पूरे प्रदेश को कि आने वाले पांच साल में मैं हर बहन को लखपति दीदी बना दूंगा,
उन्होंने आगे कहा कि, “चुनाव लड़ना खुद का महिमामंडन करने की बात नहीं है, चुनाव लड़ने का, सरकार बनाने का मकसद लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। इसलिए कोई गरीब नहीं रहेगा, किसी को गरीब नहीं रहने देंगे और मिलकर काम करेंगे,
सीएम चौहान ने आगे कहा कि, “यहां के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विकास कार्य किए जाएंगे, कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी मैं वक्त बदलने निकला हूं, मैं सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं निकला हूं, मैं मध्य प्रदेश बदलने निकला हूं और बुधनी को बदलने के लिए, मैं सोचूंगा कि हर गांव एक आदर्श गांव कैसे बनेगा, राज्य में कोई भी गांव नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि, “यह राज्य की जनता ही उनका परिवार है” चौहान ने कहा, “मैंने अपनी पूरी ताकत से कड़ी मेहनत की है, आप और मैं, हम दो अलग-अलग चीजें नहीं हैं, बल्कि एक ही हैं, हम एक परिवार हैं, मैं आप में हूं और आप मुझ में हैं, यह मेरा परिवार है,
मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है जहां इस साल चुनाव होने हैं, राज्य में 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी, मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से विधायक चुनेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2018 का विधानसभा चुनाव भी बुधनी से लड़ा था, 2018 में उन्होंने कांग्रेस के अरुण यादव को बड़ी संख्या के मतों से पराजित किया था, चौहान को एक लाख 23 हजार से अधिक वोट मिले थे, वहीं अरुण यादव को करीब 65 हजार वोट मिले थे।
इस बार कांग्रेस ने टीवी स्टार विक्रम मास्टल को सीएम चौहान के सामने चुनाव मैदान में उतारा है।