MP: विधायक का ऑटो पलटा, सिर में आई चोट, पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

  
Last Updated:  जून 10, 2026 " 05:10 अपराह्न"

भोपाल के 74 बंगला इलाके में मंदसौर के कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलट गया। हादसे में उनके सिर में चोट आई है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत कई नेता हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

भोपाल,(स्पष्ट खबर)। राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो 74 बंगला इलाके में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक जैन घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विधायक जैन पलटे हुए ऑटो से निकलते दिख रहे हैं और रुमाल से सिर का खून रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल
गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत घायल विधायक विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया और खुद मौजूद रहकर इलाज कराया। हादसे में विधायक के साथ उनके पीएसओ को भी चोट आई है।

धरने में शामिल होने जा रहे थे
जानकारी के अनुसार विधायक विपिन जैन अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय जा रहे थे। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने कांग्रेस के धरने में वो शामिल होने वाले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

दिग्विजय सिंह पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने विधायक का प्राथमिक उपचार किया है। उनके सिर में टांके लगाए गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल विधायक विपिन जैन की हालत स्थिर है। सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर कुछ अन्य मेडिकल टेस्ट भी कराए गए हैं।

पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद 74 बंगला इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात है कि विधायक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

 224 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *