वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडरों में 100 रुपये की बढ़ोतरी, आज 1 नवंबर से बढ़ी कीमतें

  
Last Updated:  नवम्बर 1, 2023 " 09:16 पूर्वाह्न"

Commercial LPG Cylinder Price: त्यौहारी सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं,

त्योहार के मौसम में लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा

देश की जनता को त्योहार के मौसम महंगाई का झटका लगा है। LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है। 1 नवंबर यानी आज से 19 किलोग्राम वाला LPG गैस सिलेंडर 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है।
सरकारी तेल कंपनियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी की है। पिछले दो महीनों में दूसरी बार वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हालांकि खाना पकाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

 904 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *