रतलाम ग्रामीण में निर्दलीय उम्मीदवार बिगाड़ेगा खेल? ऑटो की बढ़ी रफ्तार, ठेठ देशी अंदाज भा रहा लोगों को
Last Updated: नवम्बर 6, 2023 " 11:29 पूर्वाह्न"
रतलाम ग्रामीण में निर्दलीय उम्मीदवार बिगाड़ेगा खेल? ऑटो की बढ़ी रफ्तार, ठेठ देशी अंदाज भा रहा लोगों को
भाजपा के गढ में डा. ओहरी ने राजनीतिक पंडितों को चौंकाया-
रतलाम:(मुकेश चौधरी)। विधानसभा चुनाव प्रचार ने अब रफ्तार पकड़ ली हैं, रतलाम ग्रामीण विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा की रफ्तार और पूर्व माननीय के मोन से अब मुकाबला रोचक होने के आसार लग रहे है, रतलाम ग्रामीण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी जयस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार डा. अभय ओहरी को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद डा. ओहरी अब पुरी तरह से चुनावी मैदान में आकर ठेठ देशी अंदाजा में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, ठेठ देशी अंदाज लोगों को रास भी आ रहा है और डा. ओहरी को आशीर्वाद भी मिल रहा है।
माननीय का मोन बढेगा फूल छाप पार्टी की परेशानी-
रतलाम ग्रामीण विधानसभा चुनाव में फूल छाप पार्टी ने वर्तमान माननीय को टिकट नहीं देकर पूर्व माननीय को इस बार मैदान में उतारा है, पूर्व माननीय माननीय और इनके समर्थकों को पून: टिकट मिलने को लेकर आस्वस्त थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, टिकट कटने के बाद माननीय और इनके समर्थकों का मोन फूल छाप उम्मीदवार को तगड़ा झटका देने की और इंगित कर रहा हैं।
पंजा पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी छोड ऑटो रिक्शा की रफ्तार बढाई-
पंजा पार्टी की पुर्व जिलाध्यक्ष(मैडम) भी टिकट की दावेदारी दम खम से कर रही थी, लेकिन अब पंजा पार्टी से अपना त्यागपत्र देकर पंजा पार्टी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मैदान में उतर कर ऑटो रिक्शा की रफ्तार बढा रही ही, (मैडम) की क्षेत्र में अच्छी पकड़ के बताई जा रही है, जैसे जैसे ऑटो रिक्शा की रफ्तार बढ रही है वैसे वैसे पंजा और फूल छाप उम्मीदवार की टेंशन भी बढ़ रही हैं।
भा रहा लोगों को ठेठ देशी अंदाज-
पंजा पार्टी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार का चुनाव प्रचार का तरीका ठेठ देशी अंदाज में चल रहा हैं जिसको लोग पसंद भी कर रहें है, निर्दलीय उम्मीदवार अपने ठेठ देशी अंदाज में ऑटो रिक्शा को गांव से खेत खलिहान तक लेकर पहुंच कर लोगों के हालचाल पूछ कर जीत का आशीर्वाद ले रहें है, आदीवासीबोली (सालवा दो टम्पू) चलने दो ऑटो रिक्शा बोल कर लोगों द्वारा समर्थन भी किया जा रहा हैं।
भाजपा के गढ में दिखाई निर्दलीय उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं की ताकत-
भाजपा के गढ कहे जाने वाले धामनोद नगर में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. अभय ओहरी ने रविवार को कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों की बढ़ी संख्या के साथ नगर में जनसंपर्क किया जहां जगह जगह लोगों ने पुष्प माला पहना कर साफा बांधकर डा. अभय ओहरी का सम्मान किया।
हाल ही में कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाली पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमलसिंह धुर्वे भी निर्दलीय उम्मीदवार के जनसंपर्क में शामिल रही और अपना समर्थन दिया।
इस लिए कहा जाता हैं धामनोद को भाजपा का गढ़-
पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को धामनोद के कुल 07 बूथ से लगभग 1800 वोट की लीड मिली थी, लोकसभा चुनाव में भाजपा की लीड 2200 से अधिक वोटो की हो गई थी और वर्तमान नगर परिषद में भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहीत 11 निर्वाचित पदाधिकारी हैं, यहां तीन निर्दलीय और एक कांग्रेस पार्षद है, पिछले कुछ वर्षों में धामनोद को भाजपा ने अपना अभेद्य गढ़ बनाया हुआ है, लेकिन जिस अंदाज में निर्दलीय प्रत्याशी ने यहां कार्यकताओं और समर्थकों की बढ़ी संख्या के साथ जनसंपर्क में मिले आशीर्वाद के रूप में समर्थन को देख कर राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया है।