BJP प्रत्याशी के समर्थक के घर मिली साडियां, मतदाताओं को लुभाने बांटना था, पुलिस और एसएसटी ने किया जप्त

  
Last Updated:  नवम्बर 11, 2023 " 03:37 अपराह्न"

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ी बांटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी (bjp) प्रत्याशी के समर्थक साड़ियां बांट रहे थे,
शिकायत मिलने के बाद पुलिस और एसएसटी टीम ने दो बंडल साड़ियां जब्त की है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

ad

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार प्रसार का दौर चरम पर है। उम्मीदवार मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है, तो वहीं कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटर्स को लुभाने के लिए पैसा और साड़ी जैसी चीजे बांट रहे है। ताजा मामला मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है।

सुमावली विधानसभा क्षेत्र के जताबर गांव में सुबह सहायता समूह अध्यक्ष सपना जाटव के घर से दो बोरी साड़ी मिली हैं। 95 साड़ी मौके पर मिली बाकी साड़ियां बांटने के भी अनुमान है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचकर साड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए भगवान सिंह जाटव के घर में साड़ियां रखीं हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 494 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *