बैंकॉक में आज विश्व हिंदू सम्मेलन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन.
Last Updated: नवम्बर 24, 2023 " 11:44 पूर्वाह्न"
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत थाईलैंड के बैंकॉक में आज तीसरे विश्व हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन चार साल में एक बार होता है, तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर में रहने वाले हिंदुओं के सामने आने वाले मुद्दों, चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
सम्मेलन में शामिल होने वाले विचारक, कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने विचारों को पेश करते हुए इसका हल तलाशने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम अतिथियों की लिस्ट शामिल है।
यहा बता दें कि यह सम्मेलन चार साल में एक बार होता है। यह सम्मेलन तीसरी बार होने वाला है।
सम्मेलन के तीसरे एडिशन के लिए “जयस्य आयतनम धर्म ” को सम्मेलन के मोटो के रुप में रखा गया है। इसका अर्थ है धर्म, विजय का निवास होगा। इस सम्मेलन के तहत मूल्यों, रचनात्मकता व उद्यमशीलता की भावना को जताने के लिए सात समानांतर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को आयोजन करने वाली टीम के सदस्य समीर पांडा ने बताया, इस सम्मेलन में दुनियाभर के हिंदुओं के सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
अतिथि लिस्ट के मुताबिक आरएसएस (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माता अमृतानंदमयी, योगेन्द्र गिरि, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह, श्रीधर वेम्बू, नरेंद्र मुरकुम्बी, लेखक विक्रम संपत, वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन समेत एंटरप्रेन्योर भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, जर्मनी, न्यूजीलैंड और थाईलैंड जैसे देशों के राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं की भी सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सम्मेलन का आयोजन 2014 में दिल्ली में और 2018 में शिकागो में किया गया था।
विश्व एक परिवार है और हम सभी को ‘आर्य’ बनाएंगे- मोहन भागवत
बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस 2023′ को संबोधित करते हुए आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, आज कल भौतिक सुख के सभी साधनों पर कब्ज़ा पाने के लिए लोग एक-दूसरे से लड़ने और हावी होने की कोशिश करते हैं” विश्व एक परिवार है और हम सभी को ‘आर्य’ बनाएंगे।