तलाक लेने आई महिला का बसा घर, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की अनुठी पहल से परिवार में दूर हुए गिले शिकवे

  
Last Updated:  नवम्बर 29, 2023 " 07:50 अपराह्न"

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार तथा बड़वानी कोतवाली टी आय बलदेव सिंह मुजाल्दे के प्रयास से बिछड़े परिवारों को मिलाने के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं की मदद की जा रही है। इसी के तहत बड़वानी के समीप ग्राम कुंडिया निवासी महिला ने आवेदन देकर बताया मुझे मेरे पति द्वारा बहुत प्रताड़ित किया जाता है। पति विघुत मंडल में लाइनमैन है और मैं भी आंगनवाड़ी में काम करती हूं। मुझे मेरे पति से तलाक दिलाया जाए में और मेरे बच्चे हम अलग रहेंगे और मैं बच्चों को पाल लूंगी। पति द्वारा आए दिन परेशान करने से मैं अपने पति से तलाक लेना चाहती हूं , अलग रहना चाहती हूं ।इस पर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने पति को बुलाकर दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग की तथा समझाइश दी। दोनों पक्षों ने आपस में राजी खुशी से एक साथ रहने के लिए तैयार हुए। मुस्कुराते हुए घर गए ।
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी एएसआई रेखा यादव काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल, प्रधान आरक्षक आशा डुडवे, आरक्षक जमना बघेल का विशेष सहयोग रहा।

 722 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *