Election Result 2023: विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली, इलेक्शन कमीशन ने बताई वजह

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2023 " 10:22 अपराह्न"

प्रतिकात्मक फोटो

Mizoram Election Result Date: मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है चुनाव रिजल्ट (Result) की तारीख बदल गई है, चुनाव आयोग ने शुक्रवार 1 दिसंबर को बताया कि रविवार 3 दिसंबर की जगह सोमवार 4 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

निर्वाचन आयोग ने बताया, ‘मिजोरम (Mizoram) के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है. इस वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था.”मिजोरम की 40 सीटों के लिए वोटिंग सात नवंबर को हुई थी।

दरअसल, तीन दिसंबर को रविवार है, रविवार के दिन ईसाई समुदाय के लोग खास तौर पर चर्च जाते हैं, इसी वजह से तारीख में बदलाव किया गया है, राज्य में 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है. लोगों की मांग थी कि रिजल्ट की तारीख में बदलाव किए जाएं, इससे पहले मिजोरम में हुए इलेक्शन का रिजल्ट भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन 3 दिसंबर को आना था।

 1,034 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *