rajasthan: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी

  
Last Updated:  दिसम्बर 5, 2023 " 03:17 अपराह्न"

जयपुर। राजस्थान में अभी यह भी तय नहीं हुआ है कि यहां का सीएम कौन होगा, लेकिन इसी बीच गैंगवार की बडी खबर आई है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को आज राजधानी जयपुर में गोली मार दी गई, इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, सुखदेव सिंह को गोली श्यामनगर इलाके में मारी गई है।

उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया, सुखवीर सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया।

सुखदेव सिंह को गोली कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है, गोली उनके श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही मारी गई बताई जा रही है, इस गोलीकांड के बाद मेट्रो मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई है, हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई, सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी गई बताई जा रही है. गोलियां किन लोगों ने चलाई है इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गोगामेड़ी ने अलग संगठन बना लिया था, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं, उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था, गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष हैं, वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खासा चर्चा में आए थे।

बताया जा रहा है कि घर के नजदीक ही अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी है। सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष है।

राजपूत समाज में बड़ा नाम

गोगामेडी को श्याम नगर इलाके के नजदीक स्थित मैट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराने की बात सामने आ रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गोगामेडी राजपूत समाज में बड़ा नाम है। उन पर फायरिंग की सूचना के बाद ही उनके समर्थक और समाज के लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में भी पुलिस का भारी बंदोबस्त है। जिस जगह पर गोली चली वहां पर आसपास के सीसीटीवी cctv तलाशे जा रहे हैं, आईपीएस और आरपीएस अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं।

 860 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *