Ratlam:शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर दोनो घायल..

  
Last Updated:  दिसम्बर 10, 2023 " 11:08 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम बांसवाड़ा रोड सर्पाकार धामनोद बायपास पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी एक्सीडेंट में दो घायल, 40 मिनट से भी अधिक समय तक 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची दुर्घटना स्थल पर, परिजन घायल को ऑटो रिक्शा में ले कर रतलाम अस्पताल गये।

रविवार रात करीबन 8:00 बजे रतलाम बांसवाड़ा रोड धामनोद सर्पाकार बायपास पर रतलाम से सैलाना की ओर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति नशे में धुत हो कर लापरवाही पूर्वक बाइक को रोड पक लहराते और चिल्ला ते हुए बाइक चलाते हुए सामने सैलाना की तरफ से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारी जिस में दोनों घायल हुए। जिन्हें एक घायल को परिजनों ने ऑटो रिक्शा और दुसरे घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर-

जानकारी और प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार रतलाम से सैलाना की तरफ जाते बाइक सवार ने बाइक को पुरे रोड़ पर लहराते हुए लापरवाही पूर्वक चला कर सामने सैलाना की तरफ से आ रहे व्यक्ति की बाइक से ठोक दी। मिली जानकारी के अनुसार सकरावदा (सैलाना) निवासी ब्रम्हा परिहार नामली रिस्तेदारी में जा रहा था, वही हतनारा निवासी राजा पिता बख्तावर खां रतलाम से आ रहा था जो शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए धामनोद बायपास पर सामने से आते बाइक सवार ब्रह्मा परिहार को टक्कर मारी। जिसमें ब्रह्मा परिहार को पैर और हाथ में चोट आई है वही राजा को मामूली खरोंच आई।

फोटो: नशे में धुत हो कर लापरवाही पूर्वक बाइक चला कर टक्कर मारने वाला व्यक्ति राजा

सुचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची धामनोद पुलिस चौकी के प्र.आर आरक्षक दिलीप देसाई, और सैनिक धर्मेंद्र जाट ने नागरिकों की मदद से सड़क से घायलों और दुर्घटनाग्रस्त बाइक रोड़ के किनारे किया और 108 एम्बुलेंस को फोन किया समय पर न टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची न 108 एम्बुलेंस , घायल ब्रह्मा को परिजनों द्वारा ऑटो रिक्शा में जिला अस्पताल लेकर गये वही राज को 108 से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बाइक को अपनी अभिरक्षा में लेकर मामले में जांच कर रही है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,358 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *