Ratlam: हार जीत एक पड़ाव मंजिल नहीं,सेवा कार्य करते रहेंगे- हर्ष विजय गुड्डू

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2023 " 08:16 पूर्वाह्न"

रतलाम/सैलाना। हाल ही में सैलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने प्रेस क्लब सैलाना को प्रेस नोट जारी कर कहा कि चुनावी हार-जीत से उनके जन सेवा के जज्बे में कोई अंतर नहीं आएगा। वे पूर्व की तरह ही हमेशा जनता की सेवा के कार्यों में लगे रहेंगे। मतदाताओं का आभार प्रदर्शित करते हुए गेहलोत ने कहा कि बीते 57 साल गेहलोत परिवार ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा के कार्यों में लगा दिए हैं। ओछी राजनीति से दूर रहकर उनके पिता प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत ने हमेशा ही जनहित को सर्वोपरि माना। और प्रदेश में दो बार मंत्री व सात बार की विधायकी के बावजूद कभी कोई गुमान नहीं किया। उन्हीं के संस्कार हमारे अंदर भी है। सारी दुर्भावना-कटुता को परे रखकर चाहे पद पर रहे या ना रहे, हम जन सेवा में पीछे नहीं रहेंगे।

परिणाम के पश्चात पहला आधिकारिक बयान-

विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात गेहलोत का पहला आधिकारिक बयान प्रेस को जारी कर गेहलोत ने अपने पिता स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत के कार्यों को याद किया व कहा कि 1967 से वे राजनीति में आए। 2008 तक 10 चुनाव लड़े। 07 जीते। प्रदेश में दो मर्तबा मंत्री भी रहे, पर आज भी उनके कई किस्से पूरे क्षेत्र में प्रचलित है। मंत्री पद पर रहकर भी कभी सत्ता का मद उन पर हावी नहीं हुआ। क्षेत्र की जनता के लिए धोलावाड़ योजना, गांव-गांव में स्कूल, अस्पताल खुलवाए, सड़के बनवाई, लोगों से निरंतर मेल-जोल रखा। यहां तक कि कभी कोई विरोधी भी उनके पास चला गया। तो कभी भी उन्होंने उसके काम के लिए उन्हें इनकार नहीं किया।

नहीं लगेगा सेवा कार्यों पर विराम

पूर्व विधायक गेहलोत ने कहा कि वे खुद भी 1994 में पहली बार पार्षद का चुनाव लड़े और जीते। 2023 तक उन्होंने कुल 06 चुनाव लड़े। जिनमें जिला पंचायत व विधानसभा चुनाव भी शामिल है। कभी जीते कभी हारे। परंतु जीत के बाद उनके मन में कभी अहंकार नहीं आया और ना ही कभी हार के बाद हताशा। बीते चुनाव में भी वे जीत नहीं पाए। पर उनका सेवा कार्य बंद नहीं होगा। जीवन पर्यंत उनके सेवा कार्यों पर विराम नहीं लगेगा।
बयान में गेहलोत ने कहा कि जनता जनार्दन है। वे किसी को भी दोष नहीं देते हैं । कोई कमी हम में ही रह गई होगी, जिसे हम दूर करेंगे। वे फिर जनता की अदालत में बिना अहंकार के जाएंगे। फिलहाल जनता का फैसला शिरोधार्य है। कांग्रेस में रहकर जो भी हमारी पार्टी आदेश देगी वे कार्य जन सेवा के साथ आगे भी निरंतर करते रहना ही मेरा लक्ष्य हमेशा रहेगा। सैलाना विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह पूर्व में भी मुझ पर रहा, आज भी है, और आगे भी बना रहेगा।

 653 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *