मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2023 " 04:35 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज नए मंत्रियों ने शपथ ली, मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, बतादे की मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा मंत्रिमंडल में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा दो उपमुख्यमंत्री हैं।

शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों में 18 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री और 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं. कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल के अलावा विजय शाह, करन सिंह वर्मा, राकेश सिंह और उदय प्रताप ने मोहन यादव की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. साथ ही संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एदाल सिंह कसाना, गोविंद सिंह राजपूत एवं विश्वास सारंग ने भी एमपी सरकार में मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

https://x.com/JansamparkMP/status/1739238697562681363?t=KGVZLPgpRhQngFqO0mYQhA&s=08

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हमारी दोहरे इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी,

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं, यादव के अलावा शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी।

इन विधायकों ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19- कृष्णा गौर
20- धर्मेंद्र लोधी
21- दिलीप जायसवाल
22- गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री-
25- राधा सिंह
26- प्रतिमा बागरी
27- दिलीप अहिरवार
28- नरेन्द्र शिवाजी पटेल

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 973 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *