Ratlam:नगर निगम उपचुनाव वार्ड क्र. 31 में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

  
Last Updated:  दिसम्बर 28, 2023 " 08:19 अपराह्न"

रतलाम। नगर निगम उपचुनाव के लिए वार्ड क्र. 31 में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी करण कैथवास के चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वार्ड क्र. 31 के मतदाताओं का आशीर्वाद भाजपा को पहले भी मिला है। उपचुनाव में भाजपा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा के साथ चुनाव कार्यालय शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, पार्षद प्रत्याशी करण कैथवास, योगेश कैथवास एवं दिनेश पटेल भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने मतदाताओं से घर-घर संपर्क भी किया और वार्ड के विकास हेतु उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का आव्हान किया। जनसंपर्क के दौरान जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, पार्षदगण विशाल शर्मा, रामु डाबी, रंजीत टाक, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, शबाना खान, राजेश माहेश्वरी, गौरव त्रिपाठी, मोर्चा पदाधिकारी राहुल निन्दाने, प्रभु नेका, शेरू पठान, अजय शर्मा, कन्हैया मालवीय, नितेश सोनी, भूपेंद्र कावड़िया, मरियम मंसूरी, नरेन्द्र तिवारी, अनिल रानीवाल, सुमन बेरवा, प्रेम राव मेडम, रवि मीणा, वार्ड के बुथ के कार्यकर्ता, भाजपा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता रहवासियों सहित मौजूद रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 511 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *