मोदी जी के मन में एमपी और मेरे मन वार्ड 31 की जनता है – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

  
Last Updated:  दिसम्बर 31, 2023 " 08:14 अपराह्न"

रतलाम। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने नगर निगम वार्ड 31 के उपचुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने वार्ड के दो प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं संबोधित कर मतदाताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा पार्षद चुनने पर क्षेत्र का चौतरफा विकास किया जाएगा। मोदी जी के मन में जैसे एमपी है वैसे ही मेरे मन में वार्ड 31 की जनता है। वार्ड के पूर्व में स्वीकृत सभी कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएंगे।

नुक्कड़ सभाएं कराची चौराहा एवं डोसी गांव में संपन्न हुई। इसमें श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। नगर निगम में भाजपा की परिषद बनने के बाद पूरे शहर में तेजी से निर्माण एवं विकास कार्य चल रहे है। वार्ड 31 के मतदाताओं ने पूर्व के चुनाव में भी भाजपा को आशीर्वाद दिया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि उपचुनाव में भी भाजपा यहां रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। श्री काश्यप ने इस मौके पर कई विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व महापौर प्रहलाद पटेल ने सभा में कहा कि श्री काश्यप का कैबिनेट मंत्री बनना रतलाम का सौभाग्य है। उनके नेतृत्व में शहर का चौतरफा विकास होगा। नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी श्री पटेल ने प्रकाश डाला।
सभाओं को वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी करण कैथवास व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। डोसी गांव में लखदातार मित्र मंडल एवं क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल एवं पार्षद प्रत्याशी श्री कैथवास का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, महामंत्री हेमंत राहोरी, वार्ड संयोजक योगेश कैथवास, दिनेश पटेल, अनिल रानीवाल, सोम, शेरू पठान, योगेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे। सभाओं का संचालन मण्डल महामंत्री राकेश परमार द्वारा किया गया।

 526 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *