Jharkhand news: अब 50 साल वालों को भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, CM हेमंत सोरन का बड़ा ऐलान

  
Last Updated:  दिसम्बर 29, 2023 " 06:41 अपराह्न"

रांची। झारखंड सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बड़ा फैसला किया है। हेमंत सोरेन सरकार ने इसके लिए योग्यता आयु 60 से घटाकर 50 साल कर दी है। यानी अब 50 साल की उम्र वाले लोगों को भी वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी।

इस का ऐलान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी लोगों को जो वृद्धावस्था पेंशन पहले 60 साल की उम्र से दी जाती थी, उसकी आयु सीमा घटाकर अब 50 वर्ष कर दी गई है।

दरअसल हमेंत सोरेन की सरकार को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा, 20 सालों में पिछली सरकार ने करीब 20 लाख लोगों को ही पेंशन दी। लेकिन सोरेन सरकार ने केवल चार सालों में 36 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन दी है। उन्होंने कहा, आज झारखंड(Jharkhand) में कई ऐसे घर हैं जहां पिता 98 साल के हैं औरे बेटा 60 साल का है और दोनों को पेंशन मिल रही है। बुजुर्ग विधवा को भी पेंशन मिल रही है। अब आदिवासी लोगों को भी 60 के बजाए 50 साल की उम्र में पेंशन दी जाएगी।

नौकरियों को लेकर भी सीएम ने बड़ा ऐलान किया-

इसके अलावा झारखंड के लोगों के लिए नौकरियों को लेकर भी सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी कंपनियां झारखंड में ऑफिस स्थापित करेंगी, उनमें 75 फीसदी जगह स्थानीय लोगों के लिए रिजर्व रहेगी।

Cm सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का सबसे गरीब राज्य है और यह कोविड-19 और सूखे से जूझ रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार में कोई अराजकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड जैसे गरीब राज्यों ने दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की और महामारी के दौरान गरीब मजदूरों को बचाया गया। इसी दौरान दो मंत्रियों की जान चली गई।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 677 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *