मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में प्रारंभ हुआ

  
Last Updated:  जनवरी 3, 2024 " 07:02 अपराह्न"

कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ द्वारा पदभार ग्रहण

रतलाम/उज्जैन।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निवेश प्रोत्साहन एवं औ़द्योगिक विकास हेतु वर्तमान में कार्यरत क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर एवं रीवा के अतिरिक्त अन्य संभागीय मुख्यालयों पर भी क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ करने तथा उज्जैन संभाग हेतु तत्काल क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों पर अमल करते हुए उज्जैन संभाग हेतु क्षेत्रीय कार्यालय, विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड में प्रारंभ किया जाकर राजेश राठौड, कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर द्वारा 03 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन संभाग के कार्यकारी संचालक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है।

Ad

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के अनुपालन में प्रारंभ उज्जैन क्षेत्रीय कार्यालय से उज्जैन संभाग के उ़द्योगपतियों की स्थानीय स्तर पर आवश्यकताओं एवं समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। इससे उज्जैन संभाग में उद्योगों की स्थापना एवं रोजगार सृजन में तेजी आएगी। संभाग के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय की प्रशंसा करते हुए उज्जैन संभाग के औद्योगिकीकरण में इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

 750 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *