सी एम राइज विनोबा रतलाम अर्जित कर रहा ख्याति राज्य स्तरीय प्रेरक प्रयासों में शामिल प्रभावी कक्षा वाक थ्रू

  
Last Updated:  जनवरी 11, 2024 " 09:36 अपराह्न"

रतलाम। एक स्कूल लीडर के रूप में शिक्षकों के मनोबल को बढाने के साथ-साथ उन्हें एक कोच के रूप में उन्हें विभिन्न नवीनतम और प्रभावी शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने के अंतर्गत सी एम राइज विनोबा रतलाम के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के प्रयासों को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने पूरे प्रदेश के स्कूल्स के लिए अनुकरणीय प्रेरक प्रयास माना है।इसे विमर्श पोर्टल पर प्रेरक प्रयास के अंतर्गत स्थान दिया गया है।

क्या है कक्षा वाक थ्रू

स्कूल लीडर जिन प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं को नियमित रूप से शिक्षको के साथ साझा करते हैं उन्हें शिक्षक कक्षाओ में लागू करते हैं जो बेहतर ढंग से सीखने में मदद करती है। संस्था प्राचार्य संध्या वोरा के अनुसार एक स्तरीय स्कूल में इन सब प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किये जाने से हर विद्यार्थी तक शिक्षक की अप्रोच बनती है।यह कार्य उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने एक कोच और शिक्षाविद के रूप में नियमित रूप से किया है।

क्या है कक्षा में प्रभावी प्रक्रियाए

कक्षाओ में कोल्ड कॉलिंग,थिंक पेयर शेयर,क्लास अराउंड,प्रभावी गृह कार्य के लिए होम वर्क डायरी संधारण,टी एल एम,योजना अनुसार टीचिंग,कक्षाओ में सीखने का आंकलन इन प्रक्रियाओं में आता है।शिक्षक जब इन्हें सहज रूप से दिनचर्या में शामिल कर लेते है तो ये प्रभावी हो जाते हैं।

कैसे किया अनुकरणीय प्रयास

उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हम शिक्षको ने आपस में एक टीम के रूप में आपसी स्नेह और सम्मान का रिश्ता बनाया हुआ है।नियमित रूप से रोल प्ले,सर्कल टाइम द्वारा शिक्षण और अधिगम पर सकारात्मक चर्चाएं होती है।उन्हें शिक्षक जब कक्षाओ में लागू करते है तो उन्हें खुशी मिलती है।संस्था द्वारा उन्हें श्रेष्ठ कार्यों के लिए टीचर्स आफ द मन्थ,टीचर्स शो केस द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।

कक्षा वाक थ्रू का फॉलोअप कैसे होता है

कक्षा वाक थ्रू निरीक्षण नही होकर शिक्षको के व्यवसायिक उन्नयन का सकारात्मक माध्यम है।गजेंद्र सिंह राठौर बताते है कि वाक थ्रू के अवलोकन के श्रेष्ठ प्रयासों पर सबके बीच प्रशंसनीय चर्चा और सुधार के क्षेत्र पर व्यक्तिगत संवाद होता है।इसमे शिक्षको से भी नवाचार प्राप्त होते है जो पूरे स्कूल के लिए उपयोगी रहते हैं।सकारात्मक कक्षा वाक थ्रू शिक्षको के नवाचारों और बेहतरीन प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है।

सी एम राइज विनोबा रतलाम अर्जित कर रहा ख्याति
नगर का एकमात्र कक्षा 1 से 12 तक का सरकारी अंग्रेजी और हिन्दी दोनों माध्यमो में संचालित विनोबा स्कूल एक ऐसा अध्ययन केंद्र बन गया है जहां दक्ष चयनित स्टाफ छात्रों का भविष्य संवार रहा है।यहां दोनों माध्यमो में पढ़ाने हेतु उच्च शिक्षित परीक्षा उत्तीर्ण स्टाफ,सिक्युरिटी,स्वच्छता के मापदंड इसे प्रायवेट स्कूलों से आगे ले जा रहें हैं।

 446 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *