Ratlam:नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय स्वागत रैली के रूप में कार्यालय पहुंचकर संभालेंगे पदभार

  
Last Updated:  जनवरी 27, 2024 " 06:10 अपराह्न"

Ratlam:नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय स्वागत रैली के रूप में कार्यालय पहुंचकर संभालेंगे पदभार

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय 28 जनवरी को जिलाध्यक्ष के रूप में पहली बार रतलाम आएंगे। उनके नगर आगमन पर महू रोड फव्वारा चौक से स्वागत रैली निकाली जाएगी। श्री उपाध्याय रैली के रूप में पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय की स्वागत रैली 28 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे महू रोड फव्वारा चौक से आरंभ होगी। यह रैली दिल बहार चौराहा, दो बत्ती, न्यु रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, धानमण्डी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चॉंदनीचौक, घांस बाजार, माणकचौक, डालू मोदी बाजार, पैलेस रोड होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि श्री उपाध्याय के पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने तैयारियों के लिए ली बैठक
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमंे स्वागत रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्री काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वागत रैली एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष के रूप में प्रथम नगर आगमन पर शहर में मंच बनाकर भव्य स्वागत करने एवं रैली में अधिक से अधिक उपस्थित सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहोरी, नंदकिशोर पंवार, सुभेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट आदि उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 493 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *