Ratlam: भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्वागत रैली के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचकर संभाला पदभार

  
Last Updated:  जनवरी 28, 2024 " 07:21 अपराह्न"

सबको साथ लेकर चलेंगे-भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रविवार को पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत रैली के साथ पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रारंभ में पार्टी के पितृ पुरूषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर कार्यभार संभाला। इस दौरान सूक्ष्य, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निवृत्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद पैलेस रोड पर स्वागत सभा हुई। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका वरिष्ठों के मार्गदर्शन पूरी शिद्दत से निर्वहन करेंगे। वे जिले के संगठन को श्रेष्ठ संगठन बनाने का प्रयास करेंगे। वे सबको साथ लेकर चलेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। आगामी आम चुनाव में जिले की तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी।
सूक्ष्य, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का नेतृत्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उनकी नियुक्ति से पार्टी मजबूत होगी। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है, इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। नए जिलाध्यक्ष वर्षों पुराने कार्यकर्ता है। इनके साथ मिलकर हम सब जिले की सारी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा में सक्रियता और समर्पण को सम्मान मिलता है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पार्टी और देश को मजबूत करेंगे। विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे जिले का विकास करने का संकल्प व्यक्त किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करेंगे। आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि श्री उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन सक्रियता से कार्य करेगा और मजबूत होगा।
आरंभ में निवृत्तमान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने उनके कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री उपाध्याय के नेतृत्व में तीनो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित और निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।

रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

श्री उपाध्याय के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद महू रोड फव्वारा चौक से स्वागत रैली निकाली गई। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खुली जीप में वरिष्ठ नेताओं के साथ सवार होकर सबका अभिवादन करते निकले। मार्ग में जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत मंच लगाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत रैली फव्वारा चौंक से दिलबहार चौराहा, दो बत्ती, न्यु रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज, शहर सराय, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चंादनी चौक, माणक चौक, डालु मोदी बाजार होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पैलेस रोड़ पहुंची। रैली मे भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल , मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारीयों के साथ बडी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए।

गाँव चलों अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होगी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों मे चलाए जाने वाले गाँव चलों अभियान की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 29 जनवरी दोप.02 बजे रंगोली गार्डन मे आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे विधायकगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, अध्यक्ष एवं जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं मंडलों मे अभियान के संयोजक व सह संयोजक अपेक्षित है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 605 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *