Ratlam:भाजपा का सैलाना विधानसभा क्षेत्र पर फोकस, प्रदेश संगठन महामंत्री ने सुदूर ग्राम में बूथ स्तर पर चर्चा कर किया रात्रि विश्राम

  
Last Updated:  फ़रवरी 15, 2024 " 06:23 अपराह्न"

रतलाम। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हर विधानसभा क्षेत्र से 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हो, इसी उद्देश्य से प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सुदूर ग्राम में देर रात पहुंचे। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और रात्रि विश्राम भी ग्राम में ही किया। सैलाना विधानसभा सीट आजादी के बाद भाजपा ने एक बार जीती थी। लोकसभा चुनाव में यहां फिर जीत दर्ज करने के उद्देश्य से गांव चलो अभियान में प्रदेश संगठन महामंत्री ने सैलाना क्षेत्र चुना और करीब 16 घण्टे के प्रयास में पूरे क्षेत्र का दौरा कर उज्जैन प्रस्थित हो गए।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा बुधवार रात रतलाम होते ही सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी मण्डल में स्थित ग्राम तम्बोलिया पहुंचे। रतलाम आगमन पर सालाखेड़ी क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में ज़िला महामंत्री निर्मल कटारिया और जिला, मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर अगवानी की। ढाबे पर कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद वे तम्बोलिया रवाना हो गए। यहां उन्होंने ग्राम के बूथ क्र. 227 के कार्यकर्ताओं के साथ श्रीराम मंदिर के सामने खाटला बैठक की और 3 चुनावों की जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का संकल्प दिलाया।

बैठक में संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने बूथ स्तर पर बने रजिस्टर की जॉंच की और संगठन एप पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बाद में लाभार्थियों से संपर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम के वॉट्स एप ग्रुप को भी चेंक किया और ग्रामीणों से बूथ स्तर पर मन की बात सुनने का आग्रह किया। आरंभ में श्री शर्मा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने श्रीराम मंदिर में भगवान के दर्शन किए और राम धुन का गायन भी किया। रात्रि में ग्रामीणों के साथ ग्राम का परम्परागत भोजन दाल-पानिए ग्रहण कर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री संगीता चारेल मण्डल प्रभारी राजेंद्र पाटीदारआदि मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गुरूवार सुबह बूथ अध्यक्ष के यहां स्वल्पाहार ग्रहण किया और तम्बोलिया से विदाई लेकर रावटी पहुंचे। रावटी में मण्डल अध्यक्ष शक्तिसिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने का आह्वान किया। बाद में श्री शर्मा सैलाना पहुंचे और वहां भी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की। यहां मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा के प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री संगीता चारेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 801 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *